Just Prep Raj 0 Comments

प्रमुख नगर व उनके संस्थापक | RAS | REET | PATWAR

Published on January 9, 2022 by Just Prep Raj |
Last Updated on March 15, 2023 by Just Prep Raj
प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से राजस्थान सामान्य ज्ञान में अकसर विभिन्न नगर व उनके संस्थापको में से प्रश्न पूछे जाते है | इसी बात को मध्य नजर रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न आपके लिए तैयार किये गये है | 
  • अजयराज चौहान ने 113ई. अजमेर बसाया | बूंदी को बूंदा मीणा ने बसाया था | रावदेवी सिंह हाडा ने 1241ई. में इसे अपना राज्य बनाया था | 1246ई. में बारड देव / बाग़ भट्ट ने बाड़मेर की स्थापना की |
  • 12वीं शताब्दी में भाटी राजपुत जैसल सिंह ने जैसलमेर की स्थापना की |
  • धौलपुर की स्थापना 11वीं सदी में तोमर वंश के रजा धवल देव ने की थी |
  • चित्तौडगढ की स्थापना 7वीं शताब्दी मौर्या वंश के रजा चित्रागंद ने की थी |
  • झालावाड़ की स्थापना झाला वंश शासक जालिम सिंह ने की |
  • सहसमल ने 1425ई. में सिरोही बसाया |
  • राव जोधा ने 12 मई 1459 को जोधपुर बसाया |
  • डूंगर सिंह ने 1358ई. डूंगरपुर बसाया |
  • ठा.झुंझार सिंह ने [1451-88] झुंझुनू बसाया |
  • सन् 1687ई. में राव दौलत सिंह ने सीकर बसाया |
  • महाराणा उदय सिंह ने 1559ई. में उदयपुर बसाया |
  • राव बीका ने 1465 से 1468 के बीच बीकानेर बसाया |
  • 1699ई. में महारावल प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ बसाया |
  • बीकानेर के शासक गंगासिंह ने 1921 से 1927 के बीच गंगानगर बसाया |
  • 1620ई. में चूहड़ नामक व्यक्ति ने चुरू बसाया |
  • सवाई जयसिंह द्वितीय ने 18नवम्बर 1727ई. को जयपुर की स्थापना की |
  • राव प्रताप सिंह कच्छावाहा ने 1770ई. में अलवर बसाया |
  • 12वीं सदी में चौहान वंशी राजपूत राजा राव देवा ने जो की हाडा कुल से था बूंदी व हाडौती क्षैत्र की स्थापना की | दूसरी और माधो सिंह को भी कोटा का संस्थापक कहा जाता है |
  • 1722ई. में सूरजमल ने भरतपुर की स्थापना की |
  • टोंक की स्थापना झोला नाम व्यक्ति ने भूमगढ़ नाम से की थी | 1817ई. में अमीर खां पिण्डारी ने टोंक को अपनी रियासत का केंद्र बनाया |
  • बारां की स्थापना सोलंकी राजपूतो ने की थी | यदूवंशी राजा अर्जुन सिंह ने कल्याणपुरी के नाम से करौली बसाया |