JustPrepRaj Logo

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह | RAS EXAM

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

राजस्थान के प्रतीक चिन्ह | RAS | PRE | MAINS

राज्य पक्षीगोडावण :-

  • गोडावण को राज्य पक्षी का दर्जा ‘21 मई, 1981’ में मिला |
  • इसका वैज्ञानिक नाम ‘क्रायोटिस नाइग्रीसेप्स है |
  • गोडावण को अंग्रेजी में ग्रेट इण्डियन बस्टर्ड बर्ड कहा जाता है | गोडावण को स्थानीय भाषा में सोहन चिड़ी, शर्मीला पक्षी कहा जाता है |
  • इसके अन्य उपनाम – सारंग, हुकना, तुकदर, बड़ा तिलोर व गुधनमेर है |
  • गोडावण को हाडौती क्षेत्र में मालमोरडी कहा जाता है |
  • राजस्थान में गोडावण सर्वाधिक तीन क्षेत्रों में पाया जाता है – सोरसन (बारा), साका (जैसलमेर, बाड़मेर) |
  • इसका प्रजनन हेतु जोधपुर जन्तुआलय प्रसिद्ध है और प्रजनन काल अक्टूबर, नवम्बर का महिना माना जाता है |
  • 2011 में की IUCN की रेड डाटा लिस्ट में इसे Critically Endangered (संकटग्रस्त प्रजात) माना गया है |
  • गोडावण के सरंक्षण हेतु राज्य सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2013 को राष्ट्रीय मरू उद्यान, जैसलमेर में प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड प्रारम्भ किया | यह प्रोजेक्ट प्रारम्भ करने वाला राजस्थान भारत का प्रथम राज्य है |
  • 1980 में जयपुर में गोडावण पर पहला अन्तरराष्ट्रीय सम्मलेन आयोजित किया गया |
Godawan

राज्य पशुचिंकारा’ (वन्य जीव श्रेणी) :-

  • चिंकारे को राज्य पशु का दर्जा 22 मई, 1981 में मिला | इसका वैज्ञानिक नाम गजेलागजेला है |
  • चिंकारे को छोटा हरिण के उपनाम से भी जाना जाता है |
  • इसके लिए नाहरगढ़ अभयारण्य (जयपुर) प्रसिद्ध है |
  • राज्य में सर्वाधिक चिंकारे जोधपुर में देखे जा सकते है |
  • चिंकारा हल्के भूरे अखरोटीरंग का एक सुंदर जानवर है |
  • चिंकारा के सींग आजीवन बने रहते है जबकि हिरण हर वर्ष अपने सींग गिरा देता है और उसके नये सींग उग आते है |
  • चिंकारा श्रीगंगानगर जिले का शुभंकर है |
Chinkara

राज्य पुष्परोहिड़ा’ :-

  • रोहिड़े को राज्य पुष्प का दर्जा 31 अक्टूबर 1983 में दिया गया |
  • इसका वानस्पतिक नाम टिकोमेला अंडूलता (Tecomella Undulata) है |
  • इसको राजस्थान का सागवान तथा मरुशोभा कहा जाता है |
  • रोहिड़ा पश्चिमी क्षेत्र में सर्वाधिक देखने को मिलता है | इसके पुष्प मार्च, अप्रेल में खिलते है |
  • रोहिड़े के पुष्प का रंग गहरा केसरिया हिरमीच पीला होता है |
  • जोधपुर में रोहिड़े के पुष्प को मारवाड़ टीक कहा जाता है |
  • इसको जरविल नामक रेगिस्तानी चूहा नुकसान पहुंचा रहा है |
Rohida

राज्य वृक्षखेजड़ी’ :-

  • खेजड़ी को राज्य वृक्ष का दर्जा 31 अक्टूबर, 1983 में दिया गया |
  • 5 जून, 1988 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेजड़ी वृक्ष पर 60 पैसे का डाक टिकट जारी किया गया |
  • इसका वानस्पतिक नाम प्रोसेपिस सिनरेरिया है |
  • इसको राजस्थान का कल्प वृक्ष, थार का कल्प वृक्ष, रेगिस्तान का गौरव आदि नामो से जाना जाता है |
  • वैज्ञानिको ने खेजड़ी के वृक्ष की आयु पांच हजार वर्ष बताई है | राज्य में सर्वाधिक प्राचीन खेजड़ी के दो वृक्ष एक हजार वर्ष पुराने मांगलियावास गावं (अजमेर) में है | मांगलियावास गावं में हरियाली अमावस्या (श्रावण) को वृक्ष मेला लगता है |
  • खेजड़ी के वृक्ष को सेलेस्ट्रेना व ग्लाइकोट्रमा नामक कीड़े नुकसान पहुंचा रहे है |
  • 1899 या विक्रम संवत् 1956 में पड़े छप्पनिया अकाल में खेजड़ी का वृक्ष लोगो के जीवन का सहारा बना |
  • ऑपरेशन खेजडा नामक अभियान 1991 में चलाया गया |
  • वन्य जीवो की रक्षा के लिए राज्य में सर्वप्रथम बलिदान 1604 में जोधपुर के रामसडी गावं में करमान के द्वारा दिया गया |
  • इसके वृक्ष की पूजा विजया दशमी / दशहरे (आश्विन शुक्ल पक्ष – 10) के अवसर पर की जाती है | इसके वृक्ष के नीचे गोगाजी व झुंझार बाबा के मंदिर बने होते है |
  • इसको हरियाणवी व पंजाबी भाषा में जांटी के नाम से जाना जाता है | इसको तमिल भाषा में पेयमेय के नाम से जाना जाता है | इसको कनड़ भाषा में बना – बन्नी के नाम से जाना जाता है | इसको सिंधीभाषा में छोकड़ा के नाम से जाना जाता है | इसको बंगाली भाषा में शाईगाछ के नाम से जाना जाता है | इसको विश्नोई सम्प्रदाय में शमी के नाम से जाना जाता है | इसको स्थानीय भाषा में सीमलो कहा जाता है |
  • इसकी हरी फलियां सांगरी (फल गर्मी में लगते है) कहलाती है | इसका पुष्प मीझर कहलाता है | इसकी सूखी फलियां खोखा कहलाती है | इसकी पत्तियों से बना चारा लूंम / लूंग कहलाता है |
  • वन्य जीवो की रक्षा के लिए राज्य में दूसरा बलिदान 1700 में नागौर के मेड़ता परगना के पोलावास गावं में वृंचो जी के द्वारा दिया गया |
  • इसके लिए प्रथम बलिदान अमृता देवी विश्नोई ने 1730 में 363 (69 महिलाएं व 294 पुरुष) लोगो के साथ जोधपुर के खेजडली ग्राम या गुढा विश्नोई गावं में भाद्प्रद शुक्ल दशमी को दिया |
  • भाद्प्रद शुक्ल दशमी को विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला खेजडली गावं में लगता है | खेजडली दिवस प्रत्येक वर्ष 12 सितम्बर मो मनाया जाता है |
  • प्रथम खेजडली दिवस 12 सितम्बर 1978 को मनाया गया |
  • वन्य जीवो के सरंक्षण के लिए दिये जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार “अमृता देवी वन्य जीव पुरुस्कार” की शुरुआत 1994 में की गई | यह प्रथम पुरुस्कार गंगाराम विश्नोई (जोधपुर) को दिया गया |
Khejdi

राज्य खेलबास्केटबॉल :-

  • बास्केटबॉल को राज्य खेल का दर्जा 1948 में दिया गया |
  • बास्केटबॉल में कुल खिलाडियों की संख्या 5 होती है |
  • बास्केटबॉल अकादमी जैसलमेर में स्थित है |
  • महिला बास्केटबॉल अकादमी जयपुर में स्थित है |
Basketball

राज्य नृत्य ‘घूमर :-

  • घूमर को राज्य की आत्मा के उपनाम से जाना जाता है |
  • घूमर नृत्य की उत्पत्ति मूलत: मध्य एशिया भरग नृत्य से हुई है |
  • घूमर नृत्य मांगलिक अवसरों, तीज, त्यौहारो पर आयोजित होता है |
  • घूमर के तीन रूप है –

(i) झूमरिया – बालिकाओ द्वारा किया जाने वाला नृत्य

(ii) लूर – गरासिया जनजाति की स्त्रियों द्वारा किया जाने वाला नृत्य |

(iii) घूमर – इसमें सभी स्त्रियाँ भाग लेती है |

Ghoomar

राज्य गीतकेसरिया बालम :-

  • इस गीत को सर्वप्रथम उदयपुर की मांगी बाई के द्वारा गाया गया |
  • इसे अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने का श्रेय बीकानेर की अल्ला जिल्ला बाई को है |
  • अल्ला जिल्ला बाई के गुरु का नाम उस्ताद अली बख्श खान है |
  • यह गीत मांड गायिकी शैली में गाया जाता है |
  • गायिकाओ के नाम – स्व. हाजन अल्ला जिल्ला बाई (बीकानेर), स्व. गवरी बाई (बीकानेर), मांगी बाई (उदयपुर), गवरी देवी (पाली) |
Kesariya balam

राज्य पशुऊँट (पशुधन श्रेणी) :-

  • अब ऊँट भी राजकीय पशु – 30 जून, 2014 को बीकानेर में हुई कैबिनेट बैठक में ऊँट को राजकीय पशु घोषित |
  • ऊँट को राज्य पशु का दर्जा 19 सितम्बर 2014 में दिया गया |
  • ऊँट का वैज्ञानिक नाम केमेलस ड्रोमेडेरियस (Camelus Dromedarius) है |
  • ऊँट को स्थानीय भाषा में रेगिस्तान का जहाज या मरुस्थल का जहाज (कर्नल जेम्स टॉड) के नाम से जाना जाता है | ऊँटो की संख्या की दृष्टि से राजस्थान का भारत में एकाधिकार है |
  • राज्य में सर्वाधिक ऊँटो वाला जिला जैसलमेर और सबसे कम ऊँटो वाला जिला प्रतापगढ़ है |
  • राज्य में ऊँट अनुसंधान केंद्र जोहड़बीड (बीकानेर) में स्थित है | कैमल मिल्क डेयरी बीकानेर में स्थित है|
  • नाचना जैसलमेर का ऊँट सुंदरता की दृष्टि से प्रसिद्ध है | भारतीय सेना के नौजवान थार मरुस्थल में नाचना ऊँट का उपयोग करते है |
  • गोमट – फलौदी जोधपुर का ऊँट सवारी की दृष्टि से प्रसिद्ध है | बीकानेरी ऊँट बोझा धोने की दृष्टि से प्रसिद्ध है | बीकानेरी ऊँट सबसे भारी नस्ल का ऊँट है | राज्य में लगभग 50% इसी नस्ल के पाले जाते है |
  • ऊँटो के देवता के रूप में पाबूजी को पूजा जाता है | राजस्थान में ऊँटो को लाने का श्रेय पाबूजी को है | ऊँटो के बीमार होने पर रात्रिकाल में पाबूजी की फड़ का वाचन किया जाता है |
  • ऊँटो के गले का आभूषण गोरबंद कहलाता है | ऊँटो में पाया जाने वाला रोग सर्रा रोग, तिवर्षा है |
  • ऊँटो का पालन – पोषण करने वाली जाति राईका अथवा रेवारी है |
  • ऊँट के बच्चो के लिये टोरडी, टोडिया शब्द का प्रयोग किया जाता है |
  • ऊँट का पहनावा – (i) काठी – पीठ पर

                        (ii) गोरबन्द – गर्दन पर

                       (iii) गोड़िया – टांगो पर

                       (iv) मोरखा – मुख पर

                       (v) पर्चनी – पूंछ पर

                       (vi) मेलखुरी – गद्दी

  • ऊँटो की प्रमुख नस्ले – बीकानेरी, जैसलमेरी, मारवाड़ी, अलवरी, सिंधी, कच्छी, केसपाल, गुराह |

 

Other Popular Articles

NATIONAL CURRENT AFFAIRS 20 JAN | RAS मॉडल स्टेट राजस्थान | RAS | PRE | MAINS Rajasthan Current Affairs| 13 DEC | RAS | PRE | MAINS

faq

Frequently Asked Questions

Get answers to the most common queries

FAQ content not found.

Crack Railway Exam with RAS Insider

Get free access to unlimited live and recorded courses from India’s best educators

Structured syllabus

Daily live classes

Ask doubts

Tests & practice

Notifications

Get all the important information related to the RPSC & RAS Exam including the process of application, important calendar dates, eligibility criteria, exam centers etc.

Related articles

Learn more topics related to RPSC & RAS Exam Study Materials

RAJASTHAN RIGHT TO HEALTH BILL | RAS EXAM

स्वास्थ्य का अधिकार | RAS EXAM प्रदेशवासियों को मिला स्वास्थ्य का अधिकार प्रावधान :- Frequently Asked Questions Q.01 What is in right to health bill? Ans: The Act gives every

राजस्थान प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ | GEOMORPHIC | RAS | PRE | MAINS

GEOMORPHIC REGIONS OF RAJASTHAN | RAS राजस्थान प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ राजस्थान प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ -राजस्थान एक विशाल राज्य है अत: यहाँ धरातलीय विविधताओ का

मेवाड का इतिहास | HISTORY OF MEWAR | RAS |

राजस्थान के इतिहास में मेवाड रियासत का एक अभूतपूर्व स्थान है | इस रियासत ने अनेक वीर शासको को जन्म दिया ; अत: ऐसे में इस रियासत से सम्बंधित अनेक

Access more than

100+ courses for RPSC & RAS Exams