major mountains of africa
Just Prep Raj 0 Comments

MAJOR MOUNTAINS OF AFRICAN CONTINENT | RAS EXAM

Published on April 26, 2023 by Just Prep Raj |
Last Updated on April 26, 2023 by Just Prep Raj

अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पर्वत | MAJOR MOUNTAINS OF AFRICAN CONTINENT

AFRICA

  • यह महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से तथा जनसँख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है |
  • इस महाद्वीप से कर्क रेखा, मकर रेखा तथा विषुवत रेखा गुजरती है |
  • इस महाद्वीप का अधिकतम भाग उ. क. क्षेत्र में स्थित है अत: इसे गर्म महाद्वीप कहते है |
  • यह महाद्वीप सभी 4 गोलाद्धो में स्थित है |
  • मानव जीवन का विकास सर्वप्रथम इसी महाद्वीप में हुआ था अत: इसे ‘मानवजाति का पालना (Cradle of Mankind)’ कहा जाता है |
  • यह एक पठारी महाद्वीप है अत: इस महाद्वीप की नदियाँ पठारी क्षेत्र से गिरते समय जलप्रपात का निर्माण करती है अत: इस महाद्वीप में सर्वाधिक जल विद्युत उत्पादन क्षमता पाई जाती है |
  • यह महाद्वीप विकास की दृष्टि से पिछड़ा हुआ है अत: इसे ‘अंध महाद्वीप’ भी कहते है |

 

अफ्रीका के पर्वत :-

  1. एटलस
  2. लोमा
  3. ड्रेकन्सबर्ग
  4. किलिमंजारो
  5. केन्या पर्वत
  6. रुवेंजोरी

 

  1. एटलस पर्वत :-

  • यह नवीन वलित पर्वत है जिसका निर्माण यूरेशियन तथा अफ्रीकन प्लेट के अभिसरण से हुआ है |
  • यह पर्वत मुख्यत: मोरक्को, अल्जीरिया तथा ट्यूनिशिया में स्थित है |
  • इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी टौब्कल है |
  • इस पर्वतीय क्षेत्र में धात्विक खनिज पाए जाते है |

e.g. Cu, Iron ore, Gold

Atlas mountain
एटलस पर्वत
  1. लोमा पर्वत :-

  • यह पर्वत मुख्यत: सिएरा लियोन तथा गिनी में स्थित है |
  • इस पर्वत से नाइजर नदी का उद्गम होता है |
  • “बिनतुमानी” इसकी सबसे ऊँची चोटी है |
Loma mountains
लोमा पर्वत
  1. ड्रेकन्सबर्ग पर्वत :-

  • यह दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी भाग में स्थित प्राचीन वलित पर्वत है |
  • इस पर्वत की सबसे ऊँची चोटी लेनियाना है |
  • इस पर्वत से ओंरेंज नदी का उद्गम होता है |
Drakensberg mountain
ड्रेकन्सबर्ग पर्वत
  1. किलिमंजारो पर्वत :-

  • यह तंजानिया में स्थित मृत ज्वालामुखी पर्वत है |
  • यह अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत है |
  • यह पर्वत पूर्वी अफ़्रीकी भ्रंश घाटी के पास स्थित है |
  • इस पर्वत पर पाए जाने वाले हिमनद निरंतर पिघलते जा रहे है |
Kilimanjaro mountain
किलिमंजारो पर्वत
  1. केन्या पर्वत :-

  • यह ज्वालामुखी पर्वत अफ्रीका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है |
  • यह विषुवतरेखीय क्षेत्र में स्थित है अत: गहन वनस्पति एवं जैव विविधता पाई जाती है |
  • यहाँ केन्या राष्ट्रीय उद्यान स्थित है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित है |
  • इस पर्वत पर हिमनद है जो निरंतर पिघलते जा रहे है |
Mount kenya
केन्या पर्वत
  1. रुवेंजोरी पर्वत :-

  • यह पर्वत कांगो प्रजातंत्रिक गणराज्य (DRC) तथा युगांडा में स्थित है |
  • यह ज्वालामुखी पर्वत है जो पूर्वी अफ़्रीकी भ्रंश घाटी में पास स्थित है |
  • यह अफ्रीका का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत है |
  • विषुवतरेखीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहाँ बहुत अधिक जैव विविध पाई जाती है अत: यहाँ ‘रुवेंजोरी राष्ट्रीय उद्यान’ स्थित है |
  • इस पर्वत पर ताबें तथा कोबाल्ट के भण्डार पाए जाते है |
  • इस पर्वत पर पाए जाने वाले हिमनद नील नदी के प्रमुख जल स्त्रोत है |
  • इन्हें ‘चन्द्रमा के पर्वत’ भी कहा जाता है |
Ruwenzori mountain
रुवेंजोरी पर्वत

 

Frequently Asked Questions

Q.01 एटलस पर्वत कौन से देश में है?

Ans: यह मोरक्को, अल्जीरिया और तूनीसीया के देशों से निकलती है और इसका सबसे ऊँचा पहाड़ दक्षिण-पश्चिमी मोरक्को में स्थित ४,१६७ मीटर (१३,६७१ फ़ुट) लम्बा तूबक़ाल (Toubkal) पर्वत है। अतलास पर्वतों की श्रेणियाँ भूमध्य सागर और अंध महासागर के साथ लगे तटीय क्षेत्र को सहारा रेगिस्तान से बांटती हैं।

Q.02 एटलस पर्वत की विशेषताएं क्या हैं?

Ans: भौतिक विज्ञान। एटलस पर्वत प्रणाली एक विस्तारित आयत का आकार लेती है, जो अपनी सीमाओं के भीतर मैदानों और पठारों के विशाल परिसर को घेरती है। उत्तरी भाग का निर्माण टेल एटलस द्वारा किया गया है, जो अच्छे जंगलों को झेलने के लिए पर्याप्त वर्षा प्राप्त करता है। पश्चिम से पूर्व की ओर कई पुंजक (पहाड़ी द्रव्यमान) होते हैं।

Q.03 ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत कहाँ पर है?

Ans: ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है। यह समुद्र तल से 3,482 मीटर ऊपर है।

Q.04 ड्रैकेंसबर्ग में सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

Ans: थाबाना नटलेन्याना , जिसे थाडेंट्सोन्येन, थाबंतशोन्याना या माउंट नटलेन्याना भी कहा जाता है, ड्रैकेंसबर्ग में पर्वत शिखर (11,424 फीट [3,482 मीटर]) और किलिमंजारो के दक्षिण में अफ्रीका में सबसे ऊंचा है।

Q.05 किलिमंजारो पर्वत कहाँ स्थित है?

Ans: किलिमंजारो, अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु, किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है और अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर या 19,341 फीट है (उहरू शिखर / किबो शिखर).

Q.06 किलिमंजारो पर्वत कैसे बना?

Ans: ज्वालामुखी के विस्फोट से निकला लावा ठंडा होने पर जम जाता है। कई सालों तक जब विस्फोट से निकला लावा जमता जाता है तो इससे कई परतें बनती जाती हैं। इस तरह की प्रक्रिया सालों साल चलती जाती है और हर बार के विस्फोट से एक नई परत बनती है। विशाल किलिमंजारो पर्वत इसी प्रकिया से बना है।

Q.07 केन्या पर्वत कहाँ स्थित है?

Ans: यह अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है केन्या में सबसे ऊँचा पर्वत है केन्या । यह 5,199 मीटर (17,057 फीट) ऊंचा है। यह अफ्रीका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है ।

Q.08 माउंट केन्या की 3 चोटियां कौन सी हैं?

Ans: पहाड़ की सबसे ऊँची चोटियाँ बाटियन (5,199 मीटर या 17,057 फीट), नेलियन (5,188 मीटर या 17,021 फीट) और प्वाइंट लेनाना (4,985 मीटर या 16,355 फीट) हैं।

Q.09 रुवेंजोरी पर्वत कहाँ स्थित है?

Ans: Rwenzori Mountains National Park पश्चिमी युगांडा में लगभग 100,000 हेक्टेयर में फैला हुआ है और इसमें Rwenzori पर्वत श्रृंखला का मुख्य भाग शामिल है, जिसमें अफ्रीका की तीसरी सबसे ऊँची चोटी (माउंट मार्गेरिटा: 5,109 मीटर) शामिल है। क्षेत्र के ग्लेशियर, झरने और झीलें इसे अफ्रीका के सबसे खूबसूरत अल्पाइन क्षेत्रों में से एक बनाती हैं।

Q.10 माउंट रुवेंजोरी की सबसे ऊंची चोटी को क्या नाम दिया गया है?

Ans: 5,109 मीटर की ऊंचाई पर, मार्गेरिटा पीक रेनज़ोरी पर्वत में माउंट स्टेनली का सबसे ऊँचा स्थान है, और अफ्रीका में तीसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह उच्च-ऊंचाई वाले रुवेंजोरी सर्किट का मुकुट गहना है जो तलहटी में हरे-भरे जंगलों में शुरू होता है, बादलों के ऊपर मार्गेरिटा के बर्फीले शिखर की ओर चढ़ने से पहले।

Realted External Links

ATLAS MOUNTAINS/ WIKIPEDIA

KILIMANJARO/ WIKIPEDIA

MOUNT KENEYA/ WIKIPEDIA

Other Popular Articles

वायुमंडल एंव दाब पेटियां RAS MAINS EXAM

Ras Prelims 2023 Strategy Revealed | in Hindi

राजस्थान प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ | GEOMORPHIC | RAS | PRE | MAINS