
MAJOR PLATEAUS OF AFRICAN CONTINENT | RAS EXAM
Published on June 8, 2023 by Just Prep Raj |
Last Updated on June 8, 2023 by Just Prep Raj
अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख पठार | MAJOR PLATEAUS OF AFRICAN CONTINENT
अफ्रीका के पठार :-
- फाउटा जालौन पठार (Fouta Djallon Plateau)
- जोस का पठार (Jos Plateau)
- कतांगा का पठार (Katanga Plateau)
- बी का पठार (Bie Plateau)
- वृहत् कारू पठार (Great Karoo Plateau)
- पूर्वी अफ्रीकन पठार (East African Plateau)
- इथियोपियन उच्चभूमि (Ethiopian Plateau)
फाउटा जालौन पठार :-
- गिनी में स्थित पठार जो पश्चिमी अफ्रीका में जल विभाजक का कार्य करता है |

जोस का पठार :-
- यह पठार नाइजर तथा नाइजीरिया देश में स्थित है |
- नाइजीरिया की राजधानी अबुजा इस पठार पर स्थित है |
- इस पठार पर टिन के भण्डार पाए जाते है |

कतांग का पठार :-
- यह पठार DRC तथा जाम्बिया में स्थित है |
- यह पठार तांबे तथा कोबाल्ट के भण्डार के लिए विख्यात है |
- इस पठार से लुआलाबा नदी का उद्गम होता है जो अन्य धाराओ के साथ मिलकर कांगो नदी का निर्माण करती है |

बी का पठार :-
- यह अंगोला देश में स्थित है |
- इस पठार पर बॉक्साइट के भण्डार पाए जाते है |
- इस पठार से जाम्बेजी नदी का उद्गम होता है |

वृहत कारू पठार :-
- यह पठार दक्षिण अफ्रीका में स्थित है |
- इस पठार पर लावा की परत पाई जाती है |
- यहाँ बहुत से प्रमुख खनिज पाए जाते है |
e.g. सोना, हीरा,Pt, कोयला etc

पूर्वी अफ्रीकन पठार :-
- यह अफ्रीका का सबसे बड़ा पठार है |
- यह पठार विषुवतरेखीय क्षेत्र में स्थित है अत: यह वर्षावन एवं जैव विविधता पाई जाती है |
- इस पठार पर अफ्रीका जा सबसे ऊँचा पर्वत किलिमंजारो स्थित है |
- यहाँ अन्य कई ज्वालामुखी चोटियाँ भी पाई जाती है |
- इस पठार पर अफ्रीका की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील विक्टोरिया स्थित है |
- केन्या में इस पठार का उपयोग रोपण कृषि के लिए किया जाता है |
[मुख्यत: चाय]
- यहाँ मसाई जनजाति निवास करती है |

इथियोपियन उच्चभूमि :-
- इस पठारी क्षेत्र में गर्म तथा शुष्क परिस्थितियां पाई जाती है |
- इस पठार पर बहुत सी लवणीय झीले पाई जाती है |
e.g. जिबूती में स्थित अस्सल झील
- यहाँ मीठे पानी की ‘ताना झील’ भी स्थित है |
- ताना झील से ब्लू नील नदी का उद्गम होता है |

Frequently Asked Questions
Q.01 जोस पठार कहां है?
Ans: जोस पठार, पूर्व में बाउची पठार, पठार राज्य, मध्य नाइजीरिया में टेबललैंड, इसकी उच्च बाउंडिंग स्कार्प और नंगे घास के मैदान और अफ्रीका के प्रमुख टिन-खनन क्षेत्र को गले लगाते हुए प्रतिष्ठित है।
Q.02 जोस पठार का अर्थ क्या है?
Ans: जोस पठार नाइजीरिया के केंद्र के पास स्थित एक पठार है। पठार ने पठार राज्य को अपना नाम दिया है जिसमें यह पाया जाता है और इसका नाम राज्य की राजधानी जोस के नाम पर रखा गया है। पठार विविध संस्कृतियों और भाषाओं के लोगों का घर है।
Q.03 जोस पठार किस प्रकार का पठार है?
Q.04 कतांगा पठार कहाँ है?
Ans: कतांगा पठार: यह लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के क्षेत्र में स्थित है। यह मुख्य रूप से अपने खनन और कृषि गतिविधियों के लिए जाना जाता है। इसे शाबा पठार के नाम से भी जाना जाता है।
Q.05 कतांगा पठार से कौन सी नदी निकलती है?
Ans: लुआलाबा नदी , कांगो नदी की मुख्य धारा। इसका 1,100 मील (1,800 किलोमीटर) मार्ग पूरी तरह से मध्य अफ्रीका के कांगो (किंशासा) में स्थित है। यह कतांगा (शाबा) पठार पर मुसोफी, कांगो के पास लगभग 4,600 फीट (1,400 मीटर) पर उगता है। इसका ऊपरी मार्ग मनिका पठार तक उतरता है और फॉल्स और रैपिड्स द्वारा चिह्नित है।
Q.06 पूर्वी अफ्रीकी पठार कहां है?
Ans: पूर्वी अफ्रीकी पठार युगांडा, केन्या और तंजानिया में मध्य अफ्रीका के पूर्वी भाग में एक बड़ा पठार है। इसकी ऊंचाई ज्यादातर 1000 से 1500 मीटर के बीच है। यह उत्तर और दक्षिण में चलने वाले कई क्षेत्रों में विभाजित है और पर्वत श्रृंखलाओं, टेबललैंड्स और रिफ्ट घाटियों के बदले में शामिल है।
Q.07 पूर्वी अफ्रीकी पठार किसके लिए प्रसिद्ध है?
Ans: अफ्रीकी पठार सोना, हीरा, कोबाल्ट और तांबे जैसे कई खनिजों से समृद्ध है। यह सोने और हीरे के खनन के लिए प्रसिद्ध है।
Q.08 पूर्वी अफ्रीकी पठार का निर्माण कैसे हुआ?
Ans: पूर्वी अफ्रीकी पठार का उत्थान, पूर्ववर्ती ज्वालामुखी, और दरार ने एक महत्वपूर्ण पर्वतीय अवरोध और विवर्तनिक रूप से नियंत्रित वातावरण का निर्माण किया, जो जलवायु संचालित प्रक्रियाओं से गहराई से प्रभावित है।
Q.09 पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ा पठार कौन सा है?
Ans: लाखों साल पहले लावा के लगातार बहिर्वाह द्वारा निर्मित, सनेती पठार दक्षिणपूर्वी इथियोपिया के ऊपर स्थित है। पठार हजारों वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है; समुद्र तल से 3,000 मीटर (10,000 फीट) की ऊंचाई के साथ, यह अफ्रीका में सबसे व्यापक ऊंचाई वाली विशेषता है।
Realted External Links
Other Popular Articles
मैंग्रोव वन | मैंग्रोव वन क्या है | RAS