Just Prep Raj 0 Comments

PLATEAUS OF ASIA | RAS

Published on June 8, 2023 by Just Prep Raj |
Last Updated on June 8, 2023 by Just Prep Raj

एशिया के प्रमुख पठार | MOJOR PLATEUS OF ASIA 

एशिया के प्रमुख पठार निम्न है 

  1. अनातोलिया
  2. इरान
  3. पामीर
  4. पोटवार
  5. तिब्बत
  6. शान

 

(1) अनातोलिया का पठार :-

  • यह तुर्की में स्थित अन्त: पर्वतीय पठार है |
  • यह पठार पानॅटीन तथा टारॅस पर्वत श्रेणियों के बीच स्थित है |
  • यहाँ शुष्क परिस्थितियाँ पाई जाती है |
  • इस पठार पर तुर्की की राजधानी अंकारा स्थित है |
  • इस पठारी क्षेत्र को Asia minor भी कहा जाता है |
Anatolian_plateau
अनातोलिया_का_पठार

(2) इरान का पठार :-

  • यह एल्र्बुर्ज तथा जागरोस पर्वत श्रेणी के बीच स्थित है |
  • यहाँ शुष्क परिस्थितियाँ पाई जाती है |
  • इस पठारी क्षेत्र में इरान के प्रमुख मरुस्थल दश्त-ए-लूट तथा दश्त-ए-काबिर स्थित है |
  • इस पठारी क्षेत्र में जीवाश्म ईधन पाए जाते है |

e.g. पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस etc

Iranian_plateau
इरान_का_पठार

(3) पामीर का पठार :-

  • यह एशिया के मध्यवर्ती भाग में स्थित पठार है |
  • इस पठारी क्षेत्र में एशिया की प्रमुख पर्वत श्रेणियां आकर मिलती है, अत: इसे “पामीर की गाँठ” [Pamir knot] भी कहते है |
  • यह विश्व क सबसे ऊँचा पठार है अत: इसे “विश्व की छत” भी कहते है |
Pamir_plateau
पामीर_का_पठार

(4) पोटवार का पठार :-

  • यह पाकिस्तान के पूर्वी भाग में स्थित पठार है |
  • इस पठार पर जीवाश्म ईधन पाए जाते है |

e.g. प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, कोयला

  • पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद तथा प्रमुख शहर रावलपिंडी भी इसी पर स्थित है |
  • रावलपिंडी में पाकिस्तान का सैन्य अड्डा स्थित है |
  • यह पठार हिमालय पर्वत तथा कुनलुनशान पर्वत के बीच स्थित है |
  • यह विश्व का सबसे बड़ा तथा ऊँचा पठार है |
  • इस पठार पर भुत से हिमनद पाए जाते है जिनसे एशिया की प्रमुख नदियों का उद्गम होता है |

e.g. ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलज, सि कियांग etc

Potwar_plateau
पोटवार_का_पठार

(5) तिब्बत का पठार :-

  • यह पठार हिमालय पर्वत तथा कुनलुनशान पर्वत के बीच स्थित है |
  • यह विश्व का सबसे बड़ा तथा ऊँचा पठार है |
  • इस पठार पर भुत से हिमनद पाए जाते है जिनसे एशिया की प्रमुख नदियों का उद्गम होता है |

e.g. ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलज, सि कियांग etc

Tibet_plateau
तिब्बत_का_पठार

 

(6) शान का पठार :-

  • शान पठार यूनान, बर्मा और थाईलैंड में स्थित है।
  • लोई लेग यहां का सर्वोच्च शिखर है।
  • शान हाइलैंड का क्षेत्र पहाड़ी श्रृंखलाओं, खड़ी नदी घाटियों और कुछ ऊंचे मैदानों का एक संयोजन है।

e.g. डेन लाओ रेंज, करेन हिल्स, थानोन थोंग चाई रेंज

Shan plateau
शान_का_पठार

Frequently Asked Questions

Q.01 अनातोलियन पठार का निर्माण कैसे हुआ?

Ans:- अरेबियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के बीच टकराव और टांके लगाने के परिणामस्वरूप एनाटोलियन पठार और ईरानी पठार दोनों का निर्माण हुआ। यह नियोजीन काल के मियोसीन युग के दौरान हुआ, जो लगभग 23 मिलियन वर्ष पूर्व से लेकर लगभग 5 मिलियन वर्ष पूर्व तक रहा।

Q.02 अनातोलिया के पठार को एशिया माइनर क्यों कहा जाता है?

Ans:- रोमन साम्राज्य में एशिया नामक एक प्रांत था, जिसे फ्रूगिया भी कहा जाता था। बाद में लोग पूरे महाद्वीप को एशिया कहने लगे , इसलिए प्रायद्वीप एशिया को एशिया माइनर (छोटा एशिया) कहा जाने लगा।

Q.03 पामीर का पठार कौन से देश में स्थित है?

Ans:- पामीर पर्वतों का विस्तार कहाँ से कहाँ तक है यह विवाद का विषय है, लेकिन इनका अधिकांश भाग ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त में स्थित है।

Q.04 पामीर के पठार को विश्व की छत क्यों कहते हैं?

Ans:- पामीर पर्वत, या पामीर, मध्य एशिया में हिमालय के जंक्शन पर तीयन शान, काराकोरम, कुनलुन, हिंदू कुश, सुलेमान और हिंदू पर्वत-श्रेणियों की एक पर्वतीय श्रृंखला हैं। ये दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ों में से एक हैं और इसलिए इन्हें कभी-कभी ‘विश्व की छत’ भी कहा जाता है

Q.05 पोटवार पठार का क्या महत्व है?

Ans:- पठार प्रमुख पाकिस्तानी तेल क्षेत्रों का स्थान है, जिनमें से सबसे पहले 1915 में खौर और 1935 में धूलियान में खोजे गए थे; टुट क्षेत्र की खोज 1968 में हुई थी, मिसा केसवाल की खोज 1992 में हुई थी और 1990 के दशक में इस क्षेत्र में अन्वेषण जारी रहा।

Q.06 क्या दिल्ली रिज पोटवार पठार का हिस्सा है?

Ans:- हिमालय की नदियाँ बाद में तीन प्रमुख प्रणालियों में विभाजित हो गईं। यह खंडित शायद पश्चिमी हिमालय में प्लीस्टोसीन उथल-पुथल के कारण हुआ, जिसमें पोतवार पठार (दिल्ली रिज) का उत्थान भी शामिल था, जिसने सिंधु और गंगा जल निकासी प्रणालियों के बीच जल विभाजन के रूप में कार्य किया।

Q.07 तिब्बत का पठार कहाँ पर स्थित है?

Ans:- तिब्बत का पठार (तिब्बती: བོད་ས་མཐོ།, बोड सा म्थो) मध्य एशिया में स्थित एक ऊँचाई वाला विशाल पठार है। यह दक्षिण में हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक विस्तृत है।

Q.08 तिब्बत के पठार का दूसरा नाम क्या है?

Ans:- तिब्बत का पठार कभी-कभी “दुनिया की छत” कहकर भी पुकारा जाता है। यह पठार महान् पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। उत्तर में कुनलुन पर्वत श्रृंखला है, जो इस पठार के और तारिम द्रोणी के बीच है। पूर्वोत्तर में चिलियन पर्वतमाला इसे गोबी रेगिस्तान से विभाजित करती है।

Q.09 शान पठार कहाँ स्थित है?

Ans:- शान हेल्स तो देख इसको शान हाइलैंड नाम से भी जाना जाता है और यह म्यानमार के अंदर स्थित है ।

Realted External Links

एशिया के प्रमुख पठार

एशिया के प्रमुख पठार

एशिया के प्रमुख पठार | gk classes

Other Popular Articles

मैंग्रोव वन | मैंग्रोव वन क्या है | RAS

Ras Prelims 2023 Strategy Revealed | in Hindi

राजस्थान प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ | GEOMORPHIC | RAS | PRE | MAINS