south america plateaus
Just Prep Raj 0 Comments

MAJOR SOUTH AMERICA PLATEAUS LIST | IN HINDI

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख पठार | MAJOR PLATEU OF SOUTH AMERICA

 

दक्षिण अमेरिका के पर्वत

ANDES MOUNTAIN | एंडीज पर्वत

  • यह दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी भाग में स्थित पर्वत है |
  • इस पर्वत का निर्माण नाजका तथा दक्षिणी अमेरिका प्लेट के अभिसरण से हुआ है |
  • यह विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रेणी है जो दक्षिण अमेरिका के 7 देशो में विस्तृत है –

(1) वेनेजुएला

(2) कोलंबिया

(3) इक्वेडोर

(4) पेरू

(5) बोलिविया

(6) चिली

(7) अर्जेंटीना

  • यह विश्व की दूसरी सबसे ऊँची श्रेणी है तथा यह दक्षिणी गोलार्द्ध की सबसे ऊँची श्रेणी है |
  • इस श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी अकोंकगुआ है [6960m]
  • इस श्रेणी में बहुत सी ज्वालामुखी चोटियाँ है |

e.g. कोटोपैक्सी, चिम्बराजो etc

  • इस श्रेणी से दक्षिण अमेरिका की प्रमुख नदियों का उद्गम होता है |

e.g. अमेजन, कोलोराडो

  • इस श्रेणी क्षेत्र में अन्त: पर्वतीय पठार स्थित है |

e.g. बोलिविया का पठार

  • इस श्रेणी क्षेत्र में गहन वनस्पति तथा जैव विविधता पाई जाती है |
  • इस श्रेणी के पूर्वी ढाल पर पाए जाने वाले वनों को “मोंटाना” वन कहते है |
Andes_mountain
एंडीज_पर्वत

दक्षिण अमेरिका के पठार :-

(1) गुयाना का पठार :-

  • यह दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग में स्थित पठार है |
  • यह विश्व के सबसे पुराने भू-भागो में से एक है अत: यह शील्ड का उदाहरण है |
  • यहाँ बहुत से खनिज पाए जाते है |

e.g. बॉक्साइट, सोना, हीरा etc

  • इस पठारी क्षेत्र में ओरिनोको तथा उसकी सहायक नदियाँ जलप्रपात बनती है जिनका उपयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है |
  • यह पठारी क्षेत्र विषुवत रेखा के पास स्थित है अत: यहाँ वर्षा वन पाए जाते है |
  • यहाँ बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती है |
  • यह पठार आर्थिक, ऊर्जा सुरक्षा एवं जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण है |
Guyana_plateau
गुयाना_का _पठार

(2) ब्राजील का पठार :-

  • यह ब्राजील के लगभग आधे क्षेत्रफल में विस्तृत है |
  • यह विश्व के पुराने भू-भागो में से एक है तथा शील्ड का उदाहरण है |
  • यहाँ बहुत से खनिज पाए जाते है मुख्यत: लौह अयस्क
  • माटो ग्रोसो पठार इसी का भाग है |
  • इस पठारी क्षेत्र से साउ फ्रांसिस्को तथा पराना नदियाँ निकलती है |
  • इस पठारी क्षेत्र में जल विद्युत उत्पादन किया जाता है तथा यहाँ जैव विविधता भी पाई जाती है |
Brazil_plateu
ब्राजील_का_पठार

(3) बोलीविया पठार :-

  • यह अन्त: पर्वतीय पठार है अत: यहाँ शुष्क परिस्थितियाँ पाई जाती है |
  • इस पठार पर लवणीय झीले पाई जाती है |
  • इस पठार पर मीठे पानी की टिटिकाका झील स्थित है |
  • यह ज्वालामुखी पठार है तथा इस पठार पर लावा की परत पाई जाती है |
  • इस पठारी क्षेत्र में टिन तथा W के भण्डार पाए जाते है |
  • इस पठार पर बोलीविया की राजधानी लापाज़ स्थित है जो विश्व की सबसे ऊँची राजधानी है |

बोलीविया पठार

(4) पैटागोनिया पठार :-

  • इस पठार पर लावा की परत पाई जाती है |
  • यह पठार एंडीज पर्वत के वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित है अत: यहाँ शुष्क परिस्थितियाँ पाई जाती है |
  • इस पठार पर पैटागोनिया मरुस्थल स्थित है जो एक ठण्डा मरुस्थल है :- क्षेत्रफल की दृष्टि से यह दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है |

Pantagonia_plateu

Frequently Asked Questions

Q.01 एंडीज पर्वत कौन से देश में है?

Ans: इस पर्वतमाला की औसत ऊँचाई ४,००० मीटर (१३,००० फ़ुट) है। ऐन्डीज़ दक्षिण अमेरिका के सात देशों – कोलम्बिया,अर्जेन्टीना, चिली, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर और वेनेज़ुएला – से गुज़रती है, लेकिन चिली में इसका विस्तार सबसे अधिक है।

Q.02 एंडीज पर्वत कितने देशों में है?

Ans: एंडीज पर्वतमाला : दुनिया की सबसे लंबी ये पर्वतमाला सात देशों को जोड़ती है। इसमें अर्जेंटीना, चिली, बोलिविया, पेरू, इक्वाडोर, कोलंबिया और वेनेजुएला शामिल हैं। इसकी कुल लंबाई 7,000 किमी है।

Q.03 एण्डीज पर्वत किसका एक उदाहरण है?

Ans: एंडीज पर्वत का क्या उदाहरण है? एंडीज पर्वत दक्षिण अमेरिका में विस्तृत पर्वत शृंखला का निर्माण करते हैं। यह दुनिया की सबसे लंबी पर्वत शृंखलाओं में से एक है। एंडीज पर्वत कैरेबियन सागर के समानांतर स्थित है।

Q.04 गुयाना पठार कहाँ स्थित है?

Ans: गुयाना पठार अमेज़न के उत्तर में और दक्षिण अमेरिका में ओरिनोको नदी के दक्षिण में स्थित हैं।

Q.05 गुयाना किस लिए प्रसिद्ध है?

Ans: गुयाना न केवल काउबॉय, समृद्ध वन्य जीवन, झरने, टेपुई और बाढ़ वाले सवाना (अमेज़ॅन बेसिन में) का एक दक्षिण अमेरिकी देश है, बल्कि महान रम, क्रिकेट और संगीत का एक कैरिबियन देश भी है।

Q.06 पेटागोनिया पठार कहाँ स्थित है?

Ans: पेटागोनिया का पठार कहाँ स्थित है? पेटागोनिया__दक्षिण अमेरिका के दक्षिण छोर पर स्थित दुर्लभ आबादी वाला क्षेत्र है जो अर्जेंटीना और चिली द्वारा साझा किया जाता है। पेटागोनिया शीत मरुस्थल का उदाहरण है यह खनिज संसाधनों में अत्यधिक संपन्न है इसलिए इसे दक्षिण अमेरिका का खनिज भंडार भी कहते हैं ।

Q.07 पेटागोनिया पठार कैसे बना?

Ans: एंडीज के पूर्व में पैटागोनिया के अधिकांश भाग में, ज्वालामुखी विस्फोटों ने सेनोज़ोइक के दौरान बेसाल्टिक लावा पठारों का निर्माण किया है। पठार अलग-अलग उम्र के हैं, पुराने-नेओजीन और पेलोजेन उम्र के हैं- प्लेइस्टोसिन और होलोसीन लावा पठारों और आउटक्रॉप्स की तुलना में अधिक ऊंचाई पर स्थित हैं।

Q.08 बोलीविया का पठार कहाँ स्थित है?

Ans: बोलीविया का पठार कहाँ स्थित है? यह पठार ८०० किमी लम्बा और १२८ किमी चौड़ा तथा इसकी औसत ऊंचाई ३,११० मीटर है। यह बोलीविया के एन्डीज पर्वतमाला में फैला हुआ है। USA में है

Q.09 बोलिवियाई पठार का क्या महत्व है?

Ans: बोलीविया का पठार एक अंतरपर्वतीय पठार है और यह एशिया के तिब्बती पठार के बाद दुनिया में सबसे ऊंचे पठार का सबसे विस्तृत क्षेत्र है। टिटिकाका झील भी बोलीविया पठार के पास स्थित है जो दुनिया का सबसे ऊंचा नौगम्य जल निकाय है।

Q.10 ब्राज़ील का पठार कहाँ है?

Ans: ब्राजील के हाइलैंड्स या ब्राजील के पठार एक व्यापक भौगोलिक क्षेत्र हैं, जो ब्राजील के अधिकांश पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भाग पर स्थित है। प्राचीन बेसाल्टिक लावा प्रवाह ने इस क्षेत्र को जन्म दिया। वर्तमान में यहां ज्वालामुखी निष्क्रिय हो गये हैं।

Realted External Links

ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला WIKIPEDIA

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख पठार

Other Popular Articles

मैंग्रोव वन | मैंग्रोव वन क्या है | RAS 

Ras Prelims 2023 Strategy Revealed | in Hindi

राजस्थान प्रमुख भू-आकृतिक प्रदेश एवं उनकी विशेषताएँ | GEOMORPHIC | RAS | PRE | MAINS