
Abhishek Shekhawat
0 Comments
Prime Minister | RAS | PRE | MAINS
Published on November 30, 2022 by Abhishek Shekhawat |
Last Updated on March 14, 2023 by Abhishek Shekhawat
Prime Minister (प्रधानमंत्री)
For Prelims :– Indian Political SystemFor Mains :– Paper-3 (प्रधानमंत्री और मंत्री परिषद्)भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 में उल्लेख है की एक प्रधानमंत्री वह होता है जिसे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है |इसके चुनाव या नियुक्ति के लिये कोई विशिष्ट प्रक्रिया नहीं होती है |अनुच्छेद 74(1) में कहा गया है की राष्ट्रपति की सहायता और सलाह देने के लिये एक मंत्रीपरिषद् होगी जिसका मुखिया प्रधानमंत्री होगा |नियुक्ति:– अनुच्छेद 75 में उल्लेख -राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किये जाते है- संविधान में इसके लिये कोई विशिष्ट प्रक्रिया नहीं है संसदीय व्यवस्था के अनुसार बहुमत प्राप्त दल के नेता को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया जाता है |
- बहुमत स्पष्ट न होने की स्थिति में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का चयन और नियुक्ति अपने व्यक्तिगत विवेक की स्वतंत्रता का प्रयोग करके कर सकते है |
- प्रधानमंत्री को 1 महीने के अंदर सदन में विश्वास मत प्राप्त करना होता है |
- संवैधानिक रूप से प्रधामंत्री, संसद के दोनों सदनों में से किसी भी एक सदन का सदस्य होना चाहिए |
- एक व्यक्ति जो संसद का सदस्य नहीं है, को 6 महीने के लिये प्रधानमंत्री नियुक्त किया जा सकता है इस समय अवधि में उसे संसद के किसी भी सदन का सदस्य बनना पड़ेगा |
- भारत का प्रधानमंत्री भारत सरकार का प्रमुख होता है |
- प्रधानमंत्री के पास मंत्रियो को विभाग सौंपने का अधिकार है |
- प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का अध्यक्ष होता है और मंत्रिमंडल की बैठको की अध्यक्षता करता है |
- प्रधानमंत्री उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय बैठको में देश का प्रतिनिधित्व करते है |
- प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कैबिनेट के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करते है | वह मंत्रिमंडल के सभी निर्णयों को राष्ट्रपति को सूचित करते है |
- वे राष्ट्रपति के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्य करते है |
- प्रधानमंत्री परमाणु कमान प्राधिकरण, नीति आयोग, कैबिनेट की नियुक्ति समिति, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रमुख है |
- सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री = जवाहरलाल नेहरू (1947-1964)
- दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री = इंदिरा गांधी
- दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री = गुलजारी लाल नंद
- भारत रत्न प्राप्त करने वाली प्रथम महिला प्रधानमंत्री = इंदिरा गांधी
- भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री = मोरारजी देसाई
- भारतीय प्रधानमंत्री को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला = मोरारजी देसाई
- सबसे युवा भारतीय प्रधानमंत्री = राजीव गांधी
- दक्षिण भारत के पहले प्रधानमंत्री = पी.वी. नरसिम्हा राव
- भारत के पहले प्रधानमंत्री जो राज्यसभा के सदस्य थे = इंदिरा गांधी