
Just Prep Raj
0 Comments
एशिया के प्रमुख मैदान और मरुस्थल | MAJOR DESERTS AND PLAINS OF ASIA
Published on March 27, 2023 by Just Prep Raj |
Last Updated on March 27, 2023 by Just Prep Raj
एशिया के प्रमुख मैदान और मरुस्थल | MAJOR DESERTS AND PLAINS OF ASIA | RAS
एशिया के प्रमुख मैदान :-
(1) मेसोपोटामिया के मैदान :-
- यह मैदान पश्चिम एशिया में स्थित है |
- इन मैदानों का निर्माण टिगरिस तथा यूफ्रेटस नदी द्वारा हुआ है |
- इस मैदानी क्षेत्र में शुष्क परिस्थितियाँ पाई जाती है |
- इस मैदानी क्षेत्र का उपयोग मुख्यत: पशुपालन के लिए किया जाता है |
- इस मैदानी क्षेत्र में जीवाश्म ईधन के भण्डार पाए जाते है |
- इस मैदानी क्षेत्र में विश्व की प्राचीनतम सभ्यता का विकास हुआ था जिसे मेसोपोटामिया सभ्यता कहते है |
(2) मंचुरिया के मैदान :-
- यह चीन के NE भाग में स्थित शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान है |
- यहाँ चरनोजम मृदा पाई जाती है अत: पौष्टिक घास का विकास होता है एवं यहाँ पशुपालन किया जाता है |
- इस घास के मैदान में लौह अयस्क के भण्डार भी पाए जाते है अत: यह एक प्रमुख औद्योगीक केंद्र है |
(3) साइबेरिया के मैदान :-
- यह रूस में स्थित मैदान है जो यूराल पर्वत से लीना तक विस्तृत है |
- इस मैदानी क्षेत्र के दोनों ओर अवसादी चट्टानें पाई जाती है अत: यह पथरीला मैदान है एवं कृषि के लिए उपयोगी नही है |
- इस मैदानी क्षेत्र के उत्तरी भाग में नदियों के जमने के कारण दलदली परिस्थितियाँ पाई जाती है |
एशिया के प्रमुख मरुस्थल :-
(1) रूब–अल–खाली मरुस्थल :-
- यह सऊदी अरब में स्थित मरुस्थल है |
- यह विश्व का सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है |
- इस मरुस्थलीय क्षेत्र में जीवाश्म ईधन के भण्डार पाए जाते है |
(2) तकला मकान मरुस्थल :-
- यह मरुस्थल चीन में कुनलुनशान तथा तियनशान पर्वतों के बीच स्थित है |
- वृष्टि छाया क्षेत्र में होने के कारण इस मरुस्थल का निर्माण हुआ है |
- यह मरुस्थल तारिम बेसिन में स्थित है |
- उच्च अक्षांशो में होने के कारण यह एक ठण्डा मरुस्थल है |
- यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अर्ग मरुस्थल है |
(3) गोबी मरुस्थल :-
- यह उत्तरी चीन दक्षिणी मंगोलिया में स्थित मरुस्थल है |
- वृष्टि छाया क्षेत्र में स्थित होने के कारण इस मरुस्थल का निर्माण हुआ है |
- उच्च अक्षांशो में स्थित होने के कारण यह ठण्डा मरुस्थल है |
- यह हमादा मरुस्थल है |
- इस मरुस्थल के NW भाग में जीवाश्म पाए जाते है |